दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अभ्यास पर लौटे

स्पोर्ट्सदक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अभ्यास पर लौटे

Date:


दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अभ्यास पर लौटे

जोहानिसबर्ग। क्विंटन डिकॉक की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका के 44 क्रिकेटरों ने कोरोना वायरस महामारी के बीच खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया. दक्षिण अफ्रीका में 15 मार्च से क्रिकेट गतिविधियां बंद है. उसी दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत में थी लेकिन महामारी के कारण सीरीज स्थगित कर दी गई. पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था.

छोटे-छोटे समूहों में होगा अभ्यास
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार, खिलाड़ी छोटे-छोटे समूहों में अभ्यास करेंगे और उनकी करीबी फ्रेंचाइजी टीम के कोच उनके साथ होंगे. अभ्यास के दौरान क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की कोरोना वायरस संचालन समिति द्वारा बनाए गए दिशा निर्देशों का पूरा पालन होगा. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य चिकित्स अधिकारी शुएैब मांजरा ने कहा, ‘राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान ने हमारे प्रोटोकॉल को मंजूरी दे दी है. हम खिलाडिय़ों और सहयोगी स्टाफ की नियमित जांच करेंगे और सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा. हर जगह एक कोविड अनुपालन मैनेजर होगा जो यह सुनिश्चित करेगा कि नियमों का पालन हो रहा है. महिला हाई परफार्मेंस टीम की ट्रेनिंग पर अभी बात चल रही है.

ये खिलाड़ी कर रहे अभ्यास
क्विंटन डिकॉक, डीन एल्गर, लुंगी नगिदी, एडेन मार्करैम, जूनियर डाला, थूनिस डि ब्रून, रासी वान डेर डुसेन, शॉन वोन बर्ग, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, तेंबा बावुमा, रीजा हेंडरिक्स, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, वियान मूल्डर, ब्योर्न फोर्चून, एंडिले फेलुकवायो, डेविड मिलर, सारेल एरवी, खाया जोंडो, डेरिन डुपाविलोन, केशव महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी, कीगन पीटरसन, इमरान ताहिर, लुथो सिपामला, एडवर्ड मूरे, एनरिच नोर्जे, सिसांडा मगाला, ग्लेंटोन स्टुरमन, जोन जोन स्म्ट्स, रूडी सेकंड, वॉन बिलजोन, रेनार्ड वान टोंडेर, गेराल्ड कोटजी, पीटर मलान, जुबैर हम्जा, जानेमन मलान, फाफ डुप्लेसिस, टोनी डे जोर्जी, ब्यूरान हेंडरिक्स, नांद्गे बर्गर, जॉर्ज लिंडे और काइल वेरीने.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...