नोटबंदी का फैसला मोदी ने सोचसमझ कर लिया था: राहुल

फीचर्डनोटबंदी का फैसला मोदी ने सोचसमझ कर लिया था: राहुल

Date:


नोटबंदी का फैसला मोदी ने सोचसमझ कर लिया था: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नोट बंदी लागू करने का फैसला जानबूझ के लिया था और इसके जरिये उनका मकसद अपने चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना था।

बताया राष्ट्रीय त्रासदी
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल पहले आज के ही दिन की गई नोटबंदी की घोषणा को राष्ट्रीय त्रासदी बताया और कहा कि इसके माध्यम से उन्होंने चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया और पूरे देश को गहरे संकट में डाल दिया था।

राहुल का ट्वीट
उन्होंने ट्वीट किया “नोटबंदी प्रधानमंत्री की सोची समझी चाल थी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूँजीपतियों का लाखों करोड़ रुपय क़र्ज़ माफ़ किया जा सके। ग़लतफ़हमी में मत रहिए- ग़लती हुई नहीं, जानबूझकर की गयी थी। इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए।”

विश्वासघात दिवस
गौरतलब है कि नोटबंदी के चार साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस आज मोदी सरकार के खिलाफ देशभर में विश्वासघात दिवस मना रही है और इसके लिए डिजिटल अभियान चला रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...