मुरारीलाल की ऑनलाइन चोरी, वीडियो हैक कर छात्रों को बेची

मेरठ रीजनमुरारीलाल की ऑनलाइन चोरी, वीडियो हैक कर छात्रों को बेची

Date:


मुरारीलाल की ऑनलाइन चोरी, वीडियो हैक कर छात्रों को बेची

आईएएस की ऑनलाइन क्लास हैक कर छात्रों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा
मुख्य आरोपी मुरारीलाल पर 25 हजार का इनाम घोषित, साथी किया गिरफ्तार

सुनील शर्मा

मेरठ। चोरी, वो भीऑनलाइन क्लास की, इस बात पर आपको शायद यकीं न होे। लेकिन यह ठगी कर दिखाई है हरियाणा के हिसार में रहने वाले मुरालीलाल ने। मुरारीलाल ने एक आईएएस की ऑनलाइन क्लास का वीडियो हैक कर आईएएस, आईपीएस व पीसीएस की तैयारी करने वाले छात्रों को बेच दी।

आईएएस कोचिंग संस्थान के संचालक ने खुद छात्र बनकर आरोपी से संपर्क किया तो मुरालीलाल ने उन्हीं की वीडियो उनको बेच दी। मेरठ पुलिस ने आरोपी के साथी को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया है। वहीं फरार हो गये मुरालीलाल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली और उत्तर प्रदेश के नामी आईएएस कोचिंग संस्थान के संचालक इस समय छात्रों को ऑनलाइन क्लास दे रहे हैं। उन्होेंने 16 अक्टूबर को मेरठ में शिकायत दर्ज कराई की उनके संस्थान के ऑनलाइन कोर्स की वीडियो चुराकर बेची जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों में आईएएस, आईपीएस व पीसीएस की तैयारी करने वाले छात्रों को उनकी वीडियो चोरी कर बेची जा रही है।

मुरारीलाल की ऑनलाइन चोरी, वीडियो हैक कर छात्रों को बेची
आरोपी अनुपम श्रीवास्तव

मामले की जानकारी होने पर कोचिंग संचालक ने खुद छात्र बन कर ऑनलाइन चोरी करने वाले गिरोह से संपर्क किया तो उनकी वीडियो उन्हीं को बेच कर रूपये ऐंठ लिये गये। मेरठ पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने एक हैकर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने बताया कि मामले की छानबीन करते हुए साइबर क्राइम सेल की जांच हरियाणा के हिसार में रहने वाले मुरारीलाल तक पहुंची। पुलिस मुरारीलाल के घर पहुंची मगर वह पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस ने मुरारीलाल के बैंक खातों की जांच की तो शक की सुईं झांसी निवासी अनुपम श्रीवास्तव उर्फ अनुज वर्मा पर जाकर टिक गयी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी मुरारीलाल ने टेलीग्राम पर जतिन, शुभम बंसल, सौरभ पाल, हरीश आदि नामों से फेक एकाउंट बनाये हुए हैं। वह ऑनलाइन क्लास की वीडियो हैक कर डाउनलोड कर लेता था और गूगल ड्राइव और पेन ड्राइव आदि के माध्यमों से अन्य छात्रों को बेच देता था। एसएसपी के अनुुसार इस गैंग के कई सदस्य गोंडा, बस्ती, पटना, दिल्ली और जयपुर में भी सक्रिय हैं।

हिसार के न्यू माॅडल टाउन निवासी मुरारीलाल के खिलाफ धोखाधड़ी, काॅपीराइट एक्ट और आईटी एक्ट के तहत नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। वहीं एसएसपी मेरठ ने साइबर सेल की एक स्पेशल टीम का गठन किया है जो अन्य राज्यों में जाकर मामले की जांच करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...