नीरज गोयट ने पूर्व वल्र्ड चैंपियन आमिर खान को दी चुनौती

स्पोर्ट्सनीरज गोयट ने पूर्व वल्र्ड चैंपियन आमिर खान को दी चुनौती

Date:


नीरज गोयट ने पूर्व वल्र्ड चैंपियन आमिर खान को दी चुनौती

नई दिल्ली। पूर्व वल्र्ड चैंपियन आमिर खान को एक बार फिर भारतीय बॉक्सर नीरज गोयट ने फाइट के लिए चुनौती दी है. नीरज ने कहा, जहां भी वो कहें, जब भी वो कहें, मैं मुकाबला करने को तैयार हूं. मैं रिंग में उन्हें देखना चाहता हूं. वह चैम्पियन मुक्केबाज हैं और उन्हें हराकर मुझे संतुष्टि मिलेगी. मैं उन्हें खचाखच भरे स्टेडियम में नॉक आउट करना चाहता हूं.

पूरी तरह से फिट
गौरतलब है कि पिछले साल नीरज का कार एक्सीडेंट हो गया था. जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थीं. इसी के कारण उनकी पाकिस्तानी मूल के आमिर के साथ होने वाला डब्ल्यूबीसी पर्ल विश्व चैम्पियनशिप मुकाबला टल गया था. 27 वर्षीय नीरज अब पूरी तरह से फिट हैं और आमिर के खिलाफ मुकाबले को पूरी तरह तैयार हैं. नीरज ने कहा कि उनके और आमिर के बीच में होना वाला मुक्केबाजी मुकाबला अब कराया जाना चाहिए क्योंकि कोविड-19 के बीच अब खेल गतिविधियां शुरू होने लगी हैं.

विकास से गोल्ड की उम्मीद

मैं जानता हूं कि आयोजक कोविड-19 को लेकर चिंतित हैं. इसलिए कोई समस्या नहीं है, वह लोग अपना समय ले सकते हैं और फिर मुकाबले की योजना बना सकते हैं. नीरज ने ओलंपिक की तैयारी को लेकर अमेरिका गए विकास कृष्ण को भी बधाइयां दीं. उन्होंने कहा, वह वहां ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और मुझे लगता है कि वह अगले साल ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतेंगे.

मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा मुकाबला भारत में पेशेवर मुक्केबाजी को बढ़ावा देगा. मैं आमिर से लगातार फोन पर बात करता रहता हूं. हम रिंग के बाहर दोस्त हैं, लेकिन रिंग के अंदर हम पूरी तरह से अलग हैं.
नीरज गोयट, इंडियन बॉक्सर

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...