टॉप सीड हालेप उलटफेर का शिकार

स्पोर्ट्सटॉप सीड हालेप उलटफेर का शिकार

Date:


टॉप सीड हालेप उलटफेर का शिकार

स्पोर्ट्स डेस्क। पोलैंड की इगा स्वियातेक ने 2018 की चैंपियन और टॉप सीड सिमोना हालेप को 6-1, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. स्वियातेक पहली बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं. उन्होंने पिछले साल इसी दौर में हालेप से मिली हार का बदला चुकता किया. रोमानियाई खिलाड़ी ने उस मैच को महज 45 मिनट में 6-1, 6-0 से जीता था, लेकिन इस बार स्वियातेक ने हालेप की करियर की बेस्ट 17 मैच में जीत की लय को तोड़ दिया.

स्वियातेक भी जीत से हैरान
हालेप ने पहला सेट महज 26 मिनट में गंवा दिया. दूसरे सेट में वह वापसी करने की कोशिश में थीं, लेकिन स्वियातेक ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और सीधे सेटों में यह मैच जीत लिया. स्वियातेक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं बेहतरीन खेल रही थी. मैं भी हैरान हूं कि मैं ऐसा कर पाई. Ó फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने कहा कि गल्र्स जूनियर टूर्नामेंट से दो खिलाडिय़ों को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद हटा दिया गया है, लेकिन दोनों के नाम नहीं बताए गए.

बर्टेंस और मुगुरुजा भी बाहर
वहीं, वुमेन कैटेगरी के अन्य मैचों में इटली की मार्टिना ट्रेविसन ने चौथे दौर के मैच में नीदरलैंड्स की किकी बर्टेंस को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी. 57वीं रैंकिंग की डेनियल कोलिंस ने महिला सिंगल्स के तीसरे दौर के मुकाबले में 2016 की फ्रेंच ओपन चैंपियन गबाईने मुगुरुजा को 7-5, 2-6, 6-4 से मात देकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related