जारी रहा सुआरेज का फ्लॉप शो

स्पोर्ट्सजारी रहा सुआरेज का फ्लॉप शो

Date:


जारी रहा सुआरेज का फ्लॉप शो

स्पोर्ट्स डेस्क ।एटलेटिको मैड्रिड की तरफ से डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले लुईस सुआरेज अपना जादुई प्रदर्शन जारी रखने में नाकाम रहे और उनकी टीम को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में शनिवार देर रात को यहां विलारीयल से गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा. एटलेटिको ने इस सीजन की शुरुआत ग्रेनाडा पर 6-1 की शानदार जीत से की थी, लेकिन अपने इस प्रदर्शन को वह आगे जारी नहीं रख पाया और उसे लगातार दूसरे मैच में गोलरहित ड्रॉ खेलकर प्वॉइंट्स बांटने पड़े. एटलेटिको के तीन मैचों में अब पांच प्वॉइंट्स हैं और वह 11वें स्थान पर है.

रीयल बेटिस टॉप पर
इस बीच, रीयल सोसिएदाद ने गेटफे को 3-0 से, जबकि रीयल बेटिस ने वेलेंसिया को 2-0 से हराया. वहीं एल्चे और हुएस्का का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा. रीयल बेटिस इस जीत से पांच मैचों में नौ प्वॉइंट्स लेकर टॉप पर पहुंच गया है. उसके बाद सोसिएदाद और विलारीयल (दोनों 8-8 प्वॉइंट्स) का नंबर आता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...