सुनील नरेन के गेंदबाज़ी एक्शन की रिपोर्ट

स्पोर्ट्ससुनील नरेन के गेंदबाज़ी एक्शन की रिपोर्ट

Date:


सुनील नरेन के गेंदबाज़ी एक्शन की रिपोर्ट

नई दिल्ली: केकेआर ने शनिवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 2 रन से हरा दिया। इस मुकाबले के आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 14 रन चाहिये थे लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की मौजूदगी के बाद भी उन्होंने सिर्फ 11 रन देकर केकेआर को दो रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैक्सवेल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को टाई कराने की कोशिश की, लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन से थोड़ी सी पहले गिर गई और केकेआर दो रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

मैदानी अंपायर ने की शिकायत
मैच जीतने के बाद सुनील नरेन की गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई। शिकायत आईपीएल की संदिग्ध अवैध बॉलिंग एक्शन पॉलिसी के अनुसार ऑन-फील्ड अंपायरों द्वारा की गई। बीसीसीआई के अनुसार, आईपीएल की अवैध बोलिंग एक्शन पॉलिसी के तहत सुनील नरेन को चेतावनी सूची में रखा जाएगा। अगर टूर्नामेंट में नरेन को लेकर आगे भी शिकायत की जाती है तो उन्हें आईपीएल 2020 से बाहर कर दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related