बाबर का पहले टेस्ट में भी खेलना संदिग्ध

स्पोर्ट्सबाबर का पहले टेस्ट में भी खेलना संदिग्ध

Date:


बाबर का पहले टेस्ट में भी खेलना संदिग्ध

कराची: अंगूठे की चोट से उबर रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मॉनगानुई में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट में खेलना संदिग्ध है। पिछले साल से पाकिस्तान की तरफ से तीनों प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बाबर 12 दिसंबर को क्वीन्सटाउन में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गये थे जिसके कारण वह तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से बाहर हो गये।

सूत्रों के अनुसार, ‘‘बाबर अभी चोट से उबर रहे हैं और हल्का अभ्यास कर पा रहे हैं लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि वह पहले टेस्ट मैच के लिये पूरी तरह फिट हो जाएंगे। ”

पाकिस्तान ने उप कप्तान शादाब खान की अगुवाई में शुक्रवार को ऑकलैंड में पहला टी20 गंवा दिया था। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक के अंगूठे में भी फ्रैक्चर है और उन्हें 12 दिन के विश्राम की सलाह दी गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...