राउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

स्पोर्ट्सराउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

Date:


राउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरूवार को भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में बनाये जाने की घोषणा की और 20000 दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में एफआईएच पुरूष विश्व कप 2023 के मैच खेले जायेंगे । करीब 15 एकड़ भूमि में फैला यह स्टेडियम बीजू पटनायक तकनीक विश्व विद्यालय के परिसर में बनाया जायेगा ।

पटनायक ने वीडियो संदेश में इसकी घोषणा करते हुए कहा ,‘‘ जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि ओडिशा एक बार फिर 2023 विश्व कप हॉकी का मेजबान होगा ।” टूर्नामेंट के मैच भुवनेश्वर, राउरकेला और सुंदरगढ में खेले जायेंगे । पटनायक ने कहा ,‘‘ भारतीय हॉकी को सुंदरगढ के योगदान के सम्मान स्वरूप मैं घोषणा करता हूं कि हम राउरकेला में नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनायेंगे जिसकी दर्शक क्षमता 20000 होगी ।”

उन्होंने कहा ,‘‘ इसमें तमाम आधुनिक सुविधायें होगी और मुझे उम्मीद है कि दुनिया में यह हॉकी के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक होगा ।” हाल ही में राज्य सरकार, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ, खेल और युवा कार्य मंत्रालय और हॉकी इंडिया के अधिकारियों की एक उच्च स्तरी टीम ने राउरकेला का दौरा किया और बुनियादी ढांचे का जायजा लिया ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...