दर्शकों के लिए खुलेंगे चेपक के तीन स्टैण्ड

स्पोर्ट्सदर्शकों के लिए खुलेंगे चेपक के तीन स्टैण्ड

Date:


दर्शकों के लिए खुलेंगे चेपक के तीन स्टैण्ड

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच इस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में आयोजित किया जा रहा है, जहां पर 3 दिन का खेल समाप्त होने के बाद भी इंग्लैंड की टीम भारत के मुकाबले आगे नजर आ रही है। हालांकि सीरीज के बाकी बचे मैचों में दर्शकों की वापसी हो रही है जिसको लेकर बीसीसीआई पहले ही हरी झंडी दे चुका है। कोरोना वायरस के बीच यह पहला मौका होगा जब भारत में हुए किसी भी मैच के दौरान दर्शकों की वापसी हो रही होगी। इस बीच तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 13 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर फैन्स को खुशखबरी दी है।

टीएनसीए ने चेन्नई के एमए चिदंबरम में 8 साल से बंद पड़े तीन स्टैंड लाइन ‘आई’, ‘जे’ और ‘के’ को दोबारा से खोलने का फैसला किया है। साल 2012 से बंद पड़े यह स्टैंड 8 साल में पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में दर्शकों के लिये खोले जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि 2011 विश्व कप के बाद इन तीनों स्टैंड को तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और राज्य सरकार के बीच हुई एक विवाद के बाद सील कर दिया गया था, जिसकी वजह से चेन्नई को 2016 टी20 विश्व कप फाइनल और 2019 आईपीएल के फाइनल मैच के साथ कई बड़े टूर्नामेंट और सीरीज के मैचों की मेजबानी से हाथ धोना पड़ा था।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने रविवार को इन तीनों स्टैंड को फिर से खोलने की जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे टेस्ट मैच को देखने के लिये टिकटों की बिक्री 9 फरवरी से की जायेगी। वहीं तीनों स्टैंड में 4 हजार प्रति स्टैंड के हिसाब से 12 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। गौरतलब है कि कि साल 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गये वनडे मैच में इन स्टैंड को आखिरी बार दर्शकों के लिये खोला गया था।

दूसरे टेस्ट मैच में टिकटों की बिक्री को लेकर टीएनसीए के सेक्रेटरी आरएस रामसामी ने जानकारी दी कि इस मैच के लिये 15 हजार टिकटों की बिक्री की जायेगी जो कि ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। वहीं दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मीडिया को भी प्रेस बॉक्स से मैच को कवर करने की इजाजत दी गई है। आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में दर्शकों के स्वागत के लिये स्टैंड्स की सफाई शुरू की जा चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...