कोरोना संक्रमित सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती

स्पोर्ट्सकोरोना संक्रमित सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती

Date:


कोरोना संक्रमित सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती

मुंबई: कोरोना वायरस से संक्रमित सचिन तेंदुलकर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी. सचिन ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं. मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा. बता दें कि सचिन कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. 27 मार्च को वह कोरोना संक्रमित हुए थे.

सचिन के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘वह 2 दिन में अस्पताल से घर आ जाएंगे. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. अस्पताल की ओर से बताया गया है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है.’

सचिन ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि वर्ल्ड चैम्पियन बनने की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और टीम के मेरे साथियों को बधाई. बता दें कि 2 अप्रैल, 2011 को भारत ने दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था. 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.

सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...