असम: करीमगंज में भाजपा उम्मीदवार की कार से ईवीएम बरामद, प्रियंका ने चुनाव आयोग पर उठाये सवाल

उत्तराखंडअसम: करीमगंज में भाजपा उम्मीदवार की कार से ईवीएम बरामद, प्रियंका ने...

Date:


असम: करीमगंज में भाजपा उम्मीदवार की कार से ईवीएम बरामद, प्रियंका ने चुनाव आयोग पर उठाये सवाल

नई दिल्ली: असम के करीमगंज में लावारिस कार में ईवीएम मिलने के मामले पर चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. ईवीएम मिलने के बाद से इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोलेरो गाड़ी पाथरकांडी निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल की है.

ईवीएम के पुनर्मूल्यांकन की मांग
चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से फौरन विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. गाड़ी में ईवीएम मिलने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी राजनीतिक दलों से ईवीएम के पुनर्मूल्यांकन की मांग की है.

प्रियंका वाड्रा का ट्वीट
ईवीएम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘हर बार चुनाव के दौरान ईवीएम को निजी वाहनों में ले जाते हुए पकड़े जाने पर कई चीजें एक होती हैं, पहला गाड़ी आमतौर पर भाजपा उम्मीदवारों या उनके सहयोगियों की होती हैं.’

समझाई ‘क्रोनोलॉजी’
अपने अगले ट्वीट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘क्रोनोलॉजी’ समझाते हुए कहा, ‘इस तरह के वीडियो को एक घटना के रूप में लिया जाता है और बाद में खारिज कर दिया जाता है. इसके साथ ही बीजेपी अपने मीडिया तंत्र का इस्तेमाल उन लोगों पर आरोप लगाने के लिए करती है जिन्होंने ईवीएम को निजी गाड़ियों में ले जाने के वीडियो को उजागर किया होता है.’

ईवीएम पर पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘तथ्य यह है कि इस तरह की कई घटनाओं की सूचना दी जा रही है और उनके बारे में कुछ भी नहीं किया जा रहा है. चुनाव आयोग को इन शिकायतों पर निर्णायक रूप से कार्रवाई शुरू करने और सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा ईवीएम पर पुनर्मूल्यांकन शुरू करने की आवश्यकता है.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...