आईपीएल इतिहास में 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने गेल

स्पोर्ट्सआईपीएल इतिहास में 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने गेल

Date:


आईपीएल इतिहास में 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने गेल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में क्रिस गेल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। गेल ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली। अपनीइस पारी के दौरान क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर का 350वां छक्का भी लगाया। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

कप्तान लोकेश राहुल और दीपक हुड्डा के तूफानी अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 221 रन बनाए। राहुल ने 50 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 91 रन की पारी खेलने के अलावा हुड्डा (28 गेंद में 64 रन, छह छक्के, चार चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रन की तेजतर्रार साझेदारी की।

राहुल ने क्रिस गेल (40) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी। राहुल और हुड्डा की पारियों की बदौलत पंजाब की टीम अंतिम आठ ओवर में 116 रन जोड़ने में सफल रही। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद आईपीएल में पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (31 रन पर तीन विकेट) ने तीसरे ओवर में ही मयंक अग्रवाल (14) को विकेटकीपर कप्तान के हाथों कैच करा दिया।

राहुल ने आईपीएल खिलाड़ी नीलामी में सबसे महंगे बिके तेज गेंदबाज क्रिस मौरिस (41 रन पर दो विकेट) का स्वागत पहली गेंद पर चौके के साथ किया। गेल ने भी सतर्क शुरुआत के बाद मुस्ताफिजुर रहमान और मौरिस पर चौके जड़े। पंजाब की टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 46 रन बनाए। राहुल हालांकि 15 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब श्रेयस गोपाल की गेंद पर बेन स्टोक्स ने लांग आफ पर उनका कैच टपका दिया और गेंद चार रन के लिए चली गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...