मेरठ में 3 अप्रैल को को मिले थे 74 नये कोरोना मरीज
आज जनपद में मिले हैं 256 संक्रमित, एक की मौत
हर 32 वां सैम्पल मिला संक्रमित
मेरठ । उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में कोराना संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चले हैं कि मात्र दस दिन में नये कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगभग 4.5 गुणा का इजाफा हो गया है। शनिवार 3 अप्रैल को मेरठ जनपद में नये कोरोना मरीजों की संख्या 58 थी जो रविवार 4 अप्रैल को 91 हो गयी। पिछले सोमवार 5 अप्रैल को जिले में 74 नये कोरोना मरीज मिले थे। इसके बाद मंगलवार को 108, बुधवार को 119, गुरूवार को 165, शुक्रवार को 147, शनिवार को 210 और रविवार को 219 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं आज सोमवार को मेरठ जनपद में 256 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। आज कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हो गयी है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार मेरठ जनपद में आज कुल 8228 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें 256 सैंपल पाॅजिटिव पाये गये हैं। आज कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 414 है। इस समय 761 लोग होम आईसोलेशन में हैं। आज 75 कोरोना संक्रमितों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 23405 हो गया है।
सरधना, दौराला, गंगानगर, इस्लामाबाद, जाकिर कालोनी, मोदीपुरम, शास्त्रीनगर और जागृति विहार के इलाकों आदि में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। कोरोना संक्रमण के चलते चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 13 अप्रैल से तीन मई तक होने वाली सभी वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी गयी हैं। जनपद में कक्षा 12 तक के स्कूलों और शैक्षिक संस्थानों को पूर्व में ही 30 अप्रैल तक बंद कराया जा चुका है।
हर 32 वां सैम्पल मिला संक्रमित
आज स्वास्थ्य विभाग की और से 8228 सैम्पल्स की जाँच करवाई गई थी । इस दौरान जाँच में हर 32 वां सैंपल संक्रमित पाया गया । इनमें 187 मरीज नए हैं जबकि 69 मरीज पूर्व में संक्रमित हुवे मरीजों के संपर्क वाले हैं ।
कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिये सोमवार को भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जगह-जगह पर पुलिस ने बिना मास्क पहने निकले लोगों का चालान काटा। वहीं प्रशासन द्वारा घोषित साप्ताहिक बंदी के मुताबिक आज आबूलेन, सदर और लालकुर्ती का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। हालांकि हापुड़ अड्डा चैराहा और वहां के बाजारों में भीड़ लगी रही। लोग खरीदारी करने के लिये बाजारों में उमड़े तो सड़कों पर वाहनों की भारी आवाजाही के कारण जाम लगता रहा। वहीं रोडवेज पर भी सवारियों की भीड़ रही। मास्क लगाने या सामाजिक दूरी का पालन करने की बात वहां दूर तक नजर नहीं आयी।

