आईपीएल-14: जीत का चौका लगाने उतरेगी RCB

स्पोर्ट्सआईपीएल-14: जीत का चौका लगाने उतरेगी RCB

Date:


आईपीएल-14: जीत का चौका लगाने उतरेगी RCB

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले जाने वाले आज के आईपीएल मुकाबले में विराट ‘सेना’ जीत का चौका लगाने के लिए उतरेगी. वहीं संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम पिछले मुकाबले की हार को भुलाकर जीत के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़ना चाहेगी. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम को अभी तक खेले गए तीन मुकाबलों में से 2 में हार का सामना करना पड़ा है.

राजस्थान को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 3 विकेट से जीत हासिल हुई थी. लेकिन उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 45 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही टीम प्वाइंट टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गई है. आज के मुकाबले में जीत के साथ राजस्थान की टीम प्वाइंट टेबल में ऊपर आना चाहेगी.

इधर, लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज करने वाली बेंगलुरु के हौसले बुलंद हैं. मजबूत टीम कॉम्बिनेशन की मदद से कोहली ब्रिगेड अभी तक पूरी तरह विरोधी खेमे पर हावी दिखी है. मैक्सवेल और डिविलियर्स की खतरनाक बल्लेबाजी आज राजस्थान के लिए भी परेशानी का सबब बन सकती है. ऐसे में राजस्थान को इन्हें सस्ते में निपटाने की रणनीति बनानी होगी. कोहली की टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. कप्तान विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही आज के मुकाबले में उतरना पसंद करेंगे. वहीं. राजस्थान नें श्रेयष गोपाल को मौका मिल सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...