UP Vidhan Sabha Budget Session : सदन में भिड़े अखिलेश और केशव प्रसाद, बाप दादा तक पहुंची बात

उत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Budget Session : सदन में भिड़े अखिलेश और केशव...

Date:

उत्तर विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज पक्ष और विपक्ष के बीच बात बाप दादा तक चली गयी।  भाजपा विधायक केशव प्रसाद मौर्या की एक बात पर सदन में नेता विपक्ष अखिलेश भड़क उठे और पलटवार करते हुए कहा कि क्या तुमने अपने पिता जी पैसा लेकर मुफ्त राशन बांटा है.

Also Read : Shivpal Wrote a Letter To The Speaker: शिवपाल सदन में बदलना चाहते हैं अपनी सीट, स्पीकर को लिखा पत्र

दरअसल अखिलेश यादव सदन में अपने कार्यकाल में हुए कामों का ज़िक्र कर रहे थे जिसपर केशव प्रसाद मौर्या बोले कि सड़क किसने बनाई है, एक्सप्रेस वे, मेट्रो किसने बनाया है, ऐसा लगता है जैसे सैफई की ज़मीन बेचके पैसा लाकर यह सब बनवाया है. मौर्या की इस बात पर सपा प्रमुख ने भड़ककर कहा कि क्या तुम अपने पिताजी से पैसा लाते हो यह सब बनाने के लिए, क्या मुफ्त राशन अपने पिताजी के पैसे से बांटा. अखिलेश इसके बाद केशव मौर्या को डपटते भी नज़र आते हैं और सदन में शोरगुल हो जाता है.   

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में बोलते हुए योगी सरकार पर कानून-व्यवस्था, गरीबी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला करते हैं . अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए बोलते उसे इतिहास की सबसे विफल सरकार बताया. अखिलेश ने बताया कि अराजकता, कानून व्यवस्था, सामूहिक बालात्कार, हिंसा, भ्रष्टाचार और महंगाई के इंडेक्स में उत्तर प्रदेश कहाँ पर खड़ा हुआ है. 

Also Read : Kapil Sibal Resigns From Congress: अफवाहें सच निकलीं, सिब्बल कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल, राज्यसभा के लिए किया नामांकन

हालाँकि इस बीच कुछ हलके फुल्के पल भी उस वक्त देखने को मिले जब अखिलेश ने योगी जी लिए कहे गए अपने शब्दों को वापस लेने की बात भी कही. दरअसल विधानसभा के हाई टेक हो जाने और सभी सदस्यों के सामने टैबलेट लगे होने पर अखिलेश ने यह बात कही. अखिलेश की इस बात पर मुख्यमंत्री योगी भी मुस्कराये बिना न रह सके. दरअसल अखिलेश यादव अक्सर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को यह ताना मारते थे कि वह कंप्यूटर चलाना नहीं जानते, यहाँ तक कि कभी कभी यह भी कहते थे कि बाबा मुख्यमंत्री को स्मार्टफोन भी चलाना नहीं आता.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...