क्या इंग्लैंड में होगा बचा हुआ IPL?

स्पोर्ट्सक्या इंग्लैंड में होगा बचा हुआ IPL?

Date:


क्या इंग्लैंड में होगा बचा हुआ IPL?

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होने के लिए तैयार है जहां पर वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून को मुकाबला खेलने उतरेंगे। लेकिन उसके बाद भी भारतीय टीम इंग्लैंड में ही रहेगी क्योंकि 4 अगस्त से मेजबान इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसका मतलब यह हुआ कि भारत को जुलाई में अधिकांश समय बहुत ज्यादा क्रिकेट खेले बिना ही बिताना पड़ेगा इसी बीच बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग को रीशेड्यूल करने की ओर देख रही है जोकि इसी महीने कोविड-19 के चलते निलंबित कर दिया गया था।

आईपीएल में विभिन्न टीमों के बायो बबल के अंदर कोरोनावायरस ने सेंध लगा दी थी और कई खिलाड़ी संक्रमित हो गए थे। ऐसे में इंग्लैंड, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात आईपीएल के बाकी बचे हुए टूर्नामेंट को कराने के स्थल के तौर पर विकल्प बनकर उभरे हैं। अगर आईपीएल इंग्लैंड में खेला जाता है तो बीसीसीआई को करीब 2 सप्ताह की विंडो मिल सकती है। यह साल व्यस्तता भरा है क्योंकि टी-20 विश्व कप साल के अंत में भारत या बैकअप ऑप्शन के तौर पर संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। हालांकि आईपीएल में 31 मैच बाकी है ऐसे में 2 सप्ताह की खिड़की काफी छोटी दिखाई देती है।

रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड आपस में चर्चा कर रहे हैं कि वे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में थोड़ा फेरबदल करें ताकि आईपीएल को लेकर कुछ खिड़की तलाशी जा सके। इसके अलावा अगर श्रंखला छोटी की जाती है तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड चाहेगा कि आईपीएल इंग्लैंड में ही हो ताकि वह कमाई कर सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...