चेक गणराज्य की क्रेजिकोवा बनी फ्रेंच ओपन की नयी रानी

स्पोर्ट्सचेक गणराज्य की क्रेजिकोवा बनी फ्रेंच ओपन की नयी रानी

Date:


चेक गणराज्य की क्रेजिकोवा बनी फ्रेंच ओपन की नयी रानी

पेरिस: चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा ने रूस की अनस्तासिया पाव्ल्युचेंकोवा को शनिवार को तीन सेटों में पराजित कर वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन की नयी मलिका बनाने का गौरव हासिल कर लिया।

क्रेजिकोवा ने पाव्ल्युचेंकोवा को एक घंटे 58 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 2-6, 6-4 से पराजित कर पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया । पाव्ल्युचेंकोवा अपने 52वें ग्रैंड स्लेम में जाकर पहला फ़ाइनल खेल रही थीन जबकि क्रेजिकोवा का अपने पांचवें ग्रैंड स्लेम में यह पहला फ़ाइनल था ।

क्रेजिकोवा 1981 में होना मांडलिकोवा (पूर्व चेकोस्लोवाकिया की तरफ से खेलने वाली)के बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने पहली चेक महिला खिलाड़ी बनी हैं। विश्व की 33वें नंबर की खिलाड़ी क्रेजिकोवा पिछले पांच वर्षों में खिताब जीतने वाली तीसरी गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बनी हैं। इससे पहले जेलेना ओस्तापेंको ने 2017 में और इगा स्वीयतेक ने 2020 में यह उपलब्धि हासिल की थी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related