फाफ डु प्लेसिस PSL से हुए बाहर

स्पोर्ट्सफाफ डु प्लेसिस PSL से हुए बाहर

Date:


फाफ डु प्लेसिस PSL से हुए बाहर

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के यहां हुए मैच के दौरान कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) का शिकार होने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस बाकी बचे टी20 टूर्नामेंट से बुधवार को बाहर हो गए।

रविवार को यहां पीएसएल मैच के दौरान पेशावर जल्मी टीम के खिलाफ बाउंड्री रोकते हुए डुप्लेसिस की टक्कर क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के अपने साथी मोहम्मद हसनेन के साथ हो गई थी जिसके बाद वह कनकशन का शिकार हो गए।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, ‘‘रविवार को पेशावर जल्मी के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मैच में कनकशन का शिकार होने वाले फाफ डु प्लेसिस टीम के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। वह आज रात दक्षिण अफ्रीका लौट जाएंगे।’’

टक्कर के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान कुछ मिनट तक जमीन पर गिरे रहे जबकि टीम के फिजियो ने उनकी जांच की। डुप्लेसिस इसके बाद टीम डगआउट में चले गए और उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। डुप्लेसिस ने बाद में उसी दिन ट्वीट किया था कि वह अस्पताल से लौट चुके हैं और उबर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...