मिताली राज आईसीसी रैंकिंग में फिर टॉप पर

स्पोर्ट्समिताली राज आईसीसी रैंकिंग में फिर टॉप पर

Date:


मिताली राज आईसीसी रैंकिंग में फिर टॉप पर

भारतीय कप्तान मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीन साल से अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत को श्रृंखला में 1-2 से हार झेलनी पड़ी लेकिन 38 साल की मिताली ने तीनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़े।

मिताली ने पहले दो वनडे में 72 और 59 रन की पारी खेली जबकि तीसरे और अंतिम मुकाबले में उनकी नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत भारत मैच जीतने में सफल रहा। मिताली चार स्थान के फायदे से शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वह पिछली बार फरवरी 2018 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी। मिताली पहली बार अप्रैल 2005 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी। उन्होंने तब पोटचेफस्ट्रूम में विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 91 रन बनाए थे। पहली बार और आखिरी बार रैंकिंग में शीर्ष पर होने के बीच 16 साल का अंतर किसी भी महिला बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक है।

आक्रामक भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अंतिम दो वनडे में 44 और 19 रन की पारी खेली जिससे वह 49 स्थान की लंबी छलांग के साथ 71वें पायदान पर पहुंच गई हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी चार स्थान के फायदे से 53वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की सूची में आलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...