कोरोना के हमले के बाद इंग्लैंड ने किया नई टीम का ऐलान

स्पोर्ट्सकोरोना के हमले के बाद इंग्लैंड ने किया नई टीम का ऐलान

Date:


कोरोना के हमले के बाद इंग्लैंड ने किया नई टीम का ऐलान

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली रॉयल लंदन सीरीज से पहले मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंग्लिश खेमे से 3 खिलाड़ी और 4 स्टाफ मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली। ईसीबी ने सोमावार को श्रीलंका के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट में 7 सदस्य संक्रमित पाये गये। ईसीबी ने किसी भी सदस्य या खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है लेकिन कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद पूरी टीम को क्वारंटीन होना पड़ गया है। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर्स प्रारूप सीरीज के लिये नई 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें 9 खिलाड़ी ऐसे जिन्हें पहली बार देश के लिये खेलने का मौका मिल सकता है।

इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम को सीमित ओवर्स प्रारूप के लिये कप्तान इयोन मोर्गन को क्वारंटीन होने के चलते पाकिस्तान के खिलाफ नये कप्तान का चयन करना पड़ा। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स जो कि पाकिस्तान के खिलाफ रॉयल लंदन सीरीज के साथ वापसी कर रहे हैं, टीम के नये कप्तान बनाये गये हैं। बेन स्टोक्स ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल खेले गये एक टेस्ट मैच में कप्तानी की थी। जो रूट उस समय पैटर्निटी लीव पर थे।

इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसका आगाज बुधवार से कार्डिफ के मैदान पर होगा। ईसीबी ने कार्यक्रम में कोई भी बदलाव करने से इंकार किया है।

ईसीबी ने 24 घंटे पहले चुनी गई अपनी इस टीम में जिन 9 डेब्यूटेंट खिलाड़ियों को जगह दी है उसमें जॉन सिंपसन, फिलिप साल्ट, डेविड पेन, क्रेग ओवरटर्न, विल जैक्स, टॉम हेल्म, ब्रिडोन कार्स, डॉन लॉरेंस का नाम शामिल है। वहीं पर डैनी ब्रिग्स की इंग्लैंड टीम में 7 साल बाद वापसी हो रही है।

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की नई 18 सदस्यीय टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक बॉल, डैनी ब्रिग्स, ब्रिडोन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, लुईस ग्रेगोरी, टॉम हेल्म, विल जैक्स, डेन लॉरेंस, साकिब महमूद, डेविड मलान, क्रेग ऑवर्टन, मैट पार्किंसन, डेविड पेयने, फिल साल्ट, जॉन सिम्पसन, जेम्स विंस।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...