काबुल। बंदूक के बल पर अफगानिस्तान पर कबिज हो जाने वाले तालिबानी आतंकी नृशंसता की सारी सीमाएं लांघ गये हैं। ताजा खबर के मुताबिक, इन लड़ाकों ने एक अफगानी सैन्य अधिकारी का गला काट डाला और धड़ को लेकर बकायदा परेड की। इस दौरान तालिबानी लड़ाके गाने गाते हुए मानो पार्टी कर रहे हों। हैवानियत का शिकार सैनिक वर्दी से उसकी पहचान अफगानिस्तान की सेना के एक मेमबर के रूप में की जा रही है। इस हैवानियत वाली घटना का वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।
Read also: अफ़ग़ानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद चीन असमंजस में
यह वीडियो इस कदर भयावह है कि उसे इस खबर के साथ अटैव करना कतई उचित नहीं। लगभग तीस सेकंड के इस वीडियो फुटेज में काफी असलहों से लैस तालिबानी लड़ाके एक अफगान सैनिक का कटा हुआ सिर लेकर कोई गीत गा रहे हैं। सीन परेड किये जाने सा है। उनके मुंह से नारे लगाने की आवज भी आ रही है। इन्हीं लड़ाकों में से एक शख्स ने खून से लथपथ दो चाकू लिए हुए है। इस वीडियों में छह और तालिबानी अत्याधुनिक बंदूकों के साथ दिख रहे हैं। सबसे पहले इस वीडियो फुटेज को तालिबान के एक प्राइवेट चैट रूम में साझा किया गया था।
वीडियो फुटेज में में तालिबान के चीफ लीडर हैबतुल्ला अखुंदजादा की तालिबानी लड़ाके तारीफ कर रहे हैं। इसके बाद वे अपने दुश्मनों को गोली मारने के बारे में वार्ता करने लगते हैं। यह फुटेज कब का है? इसका पता नहीं चल सका है। डेली स्टार की खबर कहती है कि वीडियो अफगानिस्तान के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट अमरुल्ला सालेह के ब्रदर की हत्या के बाद सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है।
Read also: जेल से रिहा अफगान तालिबानी हजारों की संख्या में पाकिस्तान में कर रहे प्रवेश
गौर हो कि, इससे पहले तालिबानी लड़ाकों ने बीते दिनों पंजशीर संघर्ष में अमरुल्लाह सालेह के भाई रोहुल्लाह अजीजी को मोत के घाट उतार दिया था। यहां तक कि, तालिबानी लड़ाके रोहुल्ला की बॉडी को दफनाने तक नहीं दे रहे। इबादुल्ला सालेह ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से इस बात की तस्दीक की है कि, तालिबान लड़ाकों ने मेरे चाचा को मार डाला है और वह हमें बॉडी दफन तक नहीं दे रहे।

