यौन स्वास्थ्य (sexual health) एक आदमी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, चाहे उसकी उम्र या व्यक्तित्व कैसा भी हो। एक बेहतर यौन स्वास्थ्य व्यक्ति के खुशहाल जीवन की नींव रखने में भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा निभाता है और जीवन की गुणवत्ता में योगदान देता है।
पुरुषों में यौन समस्याएं बहुत आम हैं और यह यौन और आपके पुरे स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। हालांकि, वर्तमान में यौन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। इसलिए, पुरुषों को इन मुद्दों पर एक सेक्सोलॉजिस्ट के साथ चर्चा करना महत्वपूर्ण है ताकि वह समस्याओ के सक्षम इलाज जान सके।
क्या होती है यौन समस्याएं?
यौन रोग की परिभाषा को सरल सब्दो में समझे तो ये एक संतोषजनक यौन संबंध रखने में असमर्थता है। यौन समस्याओ की परिभाषा प्रत्येक व्यक्ति की अपनी व्याख्या पर निर्भर करती है कि उसके लिए सेक्स कैसे संतोषजनक है। सामान्य तौर पर, यौन रोग जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह किसी अन्य चिकित्सा या मनोवैज्ञानिक समस्या का पहला लक्षण हो सकता है। किसी भी यौन शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और उसका मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
Read also: घर से काम करते समय माइग्रेन को कैसे करें कंट्रोल
बढ़ते उम्र के साथ उत्पन्न होने वाली यौन समस्याएं
बढती उम्र का प्रभाव केवल आपके शारीरिक बल पर ही नहीं पड़ता बल्कि यह आपके सेक्सुअल लाइफ को भी प्रभावित करता है। बढ़ते उम्र के साथ पुरुषों में कई तरह की सेक्स समस्याएं देखने को मिलती है जो निम्नलिखित है –
- कम कामेच्छा
जिस व्यक्ति में यौन इच्छा की कमी है वह यौन संबंध शुरू नहीं करना चाहेगा। बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या होना आम है। इस समस्या से निपटारे के लिए आप सेब, रेड वाइन, मेवे, खट्टे फलो का सेवन कर सकते है। हालांकि, कम कामेच्छा समस्या का होना एक युवा पुरुष में भी हो सकता है जिसका कारण संभवतः मनोवैज्ञानिक भी हो सकता है।
- इरेक्शन के पश्चात भी यौन सम्बन्ध बनाने में असमर्थता
उम्र बढ़ने के साथ-साथ एक व्यक्ति पर काम और जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ जाता है जिसके कारण व्यक्ति संतुष्टिदायक सेक्स लाइफ नहीं जी पाता। इरेक्शन के बाद भी सही से सेक्स ना होना बढ़ती उम्र में आम है और इसका मुख्य कारण मानसिक तनाव, मन की अस्थिरता, पारिवारिक परेशानियां, जिम्मेदारियों का बोझ, खराब मूड, आर्थिक समस्या, आदि है। यदि आप लम्बे समय से इस समस्या से जूझ रहे है तो डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
- सुडौलता व दृढ़ता की कमी
शारीरिक प्रक्रिया में बदलाव उम्र के साथ-साथ होता ही रहता है और अधिकतर पुरुषों में 40 के उम्र के बाद शारीरिक बल पहले की तरह नहीं रह जाता और सेक्स करते समय वे जल्द ही कमजोर पड़ जाते है। पुरुषों में सम्भोग के दौरान शिश्न दृढ़ता में कमी होना भी आम है लेकिन यह कोई अधिक चिंता का विषय नहीं है। नियमित रूप से व्यायाम करके, अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करके, और अच्छा आहार लेकर आप अपनी सेक्स लाइफ को रोमांचक बना सकते है।
Read also: मप्र हाईकोर्ट ने पुरुषों को दिखाया भारतीय समाज का आइना
- लिंग में जलन होना
सेक्स के बाद लिंग में जलन की समस्या उम्र के साथ बढ़ते लोगो में आम है जिसके कई कारण हो सकते है जैसे- लुब्रिकेशन की कमी, टेंशन, साथी का संक्रमित होना, डिप्रेशन, सेक्स के दौरान गलत पोजिशन का उपयोग करना आदि। इसके अलावा लिंग का बैक्टीरियल प्रॉब्लम या फंगल प्रॉब्लम से गुज़रने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। ऐसी समस्याओ के समाधान के लिए डॉक्टर से संपर्क करना अति आवश्यक है क्योकि यदि आप संक्रमित है तो यह समस्या आपके पार्टनर तक भी फ़ैल सकती है। इसके अतिरिक्त सेफ सेक्स करे अर्थात कंडोम का उपयोग करे।
उम्र के साथ-साथ लोगो में सेक्स समस्याओ का होना बहुत बड़ी बात नहीं है लेकिन एक स्वस्थ जीवनशैली के साथ जिसमे अच्छा आहार, नियमित एक्सरसाइज और अपने पार्टनर के साथ अच्छे सम्बन्धो के द्वारा सेक्स समस्याओ को उम्र के बढ़ते पड़ाव में भी कम किया जा सकता है।

