इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार को रमीज राजा ने बताया भूकंप

स्पोर्ट्सइंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार को रमीज राजा ने बताया भूकंप

Date:


इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार को रमीज राजा ने बताया भूकंप

नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही रॉयल लंदन वनडे सीरीज के लगातार दूसरे मैच में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम की शर्मनाक हार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भूकंप करार दिया और मैनेजमेंट की जमकर आलोचना की। 3 मैचों की इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के सीमित ओवर्स प्रारूप के नियमित कप्तान इयोन मोर्गन के खेमे में 7 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूरी टीम को क्वारंटीन होना पड़ा, जिसके चलते ईसीबी ने पहले मैच से 48 घंटे पूर्व आनन-फानन में 18 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया।

बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इस नई नवेली टीम को पाकिस्तान के सामने कमजोर आंका जा रहा था लेकिन बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने लगातार दोनों मैचों में शर्मनाक प्रदर्शन कर सीरीज को गंवा दिया है और अब पाकिस्तान की टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। पहले मैच में महज 140 रन पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम ने दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी कर इंग्लैंड की टीम को महज 247 रनों पर ऑल आउट कर दिया। जिसके बाद लगा कि शायद बाबर आजम की कप्तानी में टीम वापसी कर सीरीज में 1-1 की बराबरी करती नजर आयेगी।

हालांकि रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुई और 196 रनों पर ऑल आउट होकर 52 रनों से मैच गंवा बैठी। पाकिस्तान के लिये सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली लेकिन उनके अलावा कोई भी पाकिस्तानी गेंदबाज इंग्लिश बॉलर्स के सामने टिक नहीं सका। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने इंग्लैंड की दोयम दर्जे की टीम के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शर्मनाक बल्लेबाजी पर निराशा और कहा कि यह औसत से भी नीचे का प्रदर्शन था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...