कल भारत और श्रीलंका के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। धवन के साथ पारी का आगाज कौन करेगा इस सवाल से भी पर्दा कल ही हटेगा, हलांकि अंतर्राष्ट्रीय International क्रिकेट खेलने के अनुभव का फायदा शॉ को मिल सकता है जो श्रीलंका के खिलाफ धवन के साथ सलामी जोड़ी के तौर पर रविवार को सीरीज का पहला मैच खेलने उतर सकते है । दोनों ही खिलाड़ी IPL में भी एक साथ ओपनिंग करते थे ।
शिखर धवन के नेतृत्व वाली भरतीय टीम रविवार से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करेगी. इस सीरीज मे भारत को तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है ।
श्रीलंका में होने वाली इस सीरीज मे युवा जोश भरपूर है, साथ ही धवन, पांडया, चहल जैसे सितारे भी मौजूद है ।
धवन पारी का आगाज करते तो दिखेंगे, पर उनके साथ कौन होगा ये अभी एक सवाल बना हुआ है श्रीलंकाई दौरे पर गई भारतीय टीम में नीतीश राणा, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं| सलामी जोड़ी किसी भी मैच का रुख बदल सकती है इसिलिए धवन के साथ पारी का आगाज करने के लिए इन चारों बल्लेबाजों में कड़ी टक्कर बनी हुई है ।
फॉर्म और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Performance को देखें तो शॉ औरों भारी पड़ते हैं. उन्होंने आईपीएल-14 और विजय हजारे ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था ।
Day-Night मुकाबला होने की वजह से भारतीय समय के हिसाब से टॉस दोपहर ढाई बजे और मैच तीन बजे से शुरू होगा।
मैच का Live Telecast सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओें में होगा, इसके अलावा फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लुफ्त उठा सकते हैं ।
Playing XI कुछ इस प्रकार हो सकती है:-
शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, , क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल कुलदीप यादव

