किसान आंदोलन का 19वां दिन: ख़त्म हुई 9 घण्टे की भूख हड़ताल

फीचर्डकिसान आंदोलन का 19वां दिन: ख़त्म हुई 9 घण्टे की भूख हड़ताल

Date:


किसान आंदोलन का 19वां दिन: ख़त्म हुई 9 घण्टे की भूख हड़ताल

नई दिल्ली: दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन का आज 19वां दिन हैं। नए कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का एक दिन की भूख हड़ताल खत्म हो गई है। सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने आज सुबह आठ बजे से अपना अनशन शुरू किया था जो शाम पांच बजे तक चला। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बातचीत के दरवाजे खुले हैं।

सरकार को सन्देश है भूख हड़ताल
अनशन खत्म होने के बाद भारतीय किसान यूनियन दोआबा के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि सरकार को हमारा संदेश है कि उसकी नीतियों के कारण ‘अन्नदाता’ को आज अनशन करना पड़ा। सरकार को तीन कृषि कानूनों को निरस्त करना चाहिए।

कई किसान संगठन कृषि मंत्री से मिले
अनशन के दौरान आज ऑल इंडिया किसान को-ऑर्डिनेशन कमेटी से जुड़े दस संगठनों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। ये संगठन यूपी, तेलंगाना, पंजाब, तमिलनाडु और बिहार जैसे राज्यों से आए थे। इन्होंने केंद्र के नए कृषि कानूनों पर अपना समर्थन दिया और एक ज्ञापन सौंपा।

बातचीत को तैयार है सरकार
इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम किसानों से बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर किसान चर्चा के लिए कोई प्रस्ताव भेजते हैं तो हम बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि किसान नए कृषि कानून की हर धारा पर चर्चा करें।

अमित शाह से मिले तोमर
दोपहर में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गृह मंत्री अमित शाह के आवास मुलाकात के लिए पहुंचे। इसके अलावा किसान आंदोलन के बीच कृषि मामलों पर जीओएम की बैठक भी हुई। इसमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...