BJP Mission 2024 UP: योगी ने किया लोकसभा की 75 सीटें जीतने का दावा

उत्तर प्रदेशBJP Mission 2024 UP: योगी ने किया लोकसभा की 75 सीटें जीतने...

Date:

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2024 में होने वाले संसदीय चुनाव में 75 सीटें जीतने का दावा किया है, यह दावा उन्होंने  लखनऊ में आयोजित पार्टी कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए किया। मुख्यमंत्री ने यह दावा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के किये जनकल्याणकारी कामो के आधार पर किया .

कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता जनार्दन ने केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी के आठ वर्षों के कामों और पिछले पांच सालों में प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किये गए जन हितैषी कार्यक्रमों पर अपना  आशीर्वाद देकर एकबार फिर भाजपा को सेवा का मौका दिया है, पिछले 37 सालों में यह पहली बार हुआ है जब किसी सरकार को प्रदेश में जनता ने रिपीट किया है, अब हमें उनके भरोसे पर पूरा उतरना है.

Read also: Jamiat Ulema-E-Hind Deoband: जमीअत के जलसे में काशी-मथुरा विवाद पर पेश हुए प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर हमें 2024 में मज़बूत करना है और इसके लिए उत्तर प्रदेश की ज़िम्मेदारी ज़्यादा बढ़ जाती है. हमें इसके लिए संकल्प लेकर चलना होगा और अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। हम 2024 में प्रदेश से 75 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं और हमें विशवास है कि इस लक्ष्य को पूरा करने में भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जी जान लगा देगा। दुनिया बदलते हुए भारत की ओर देख रही है. एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को प्रधानमंत्री जी साकार कर रहे हैं हमें उनकी ताकत बनना है ऐसे में कार्यसमितियों की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है.

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि भाजपा के एक एक कार्यकर्ता को घर घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी, उनकी समस्याओं को जानना होगा और उनके साथ संवाद बनाना होगा तभी यह लक्ष्य प्राप्त होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...