मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा में बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर बुलाई गई बालियान खाप की किसान मजदूर महापंचायत में देश खाप (तोमर), गठवाला खाप (मलिक), अहलावत खाप , लाटियान खाप, बुडियान खाप, सहित लगभग 15 खापों के थाम्बेदार या प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें सभी खापों के चौधरी प्रतिनिधियों ने एक राय में सरकार द्वारा किए जा रहे किसानों और मजदूरों के उत्पीड़न खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
Also Read : लोकसभा उपचुनाव: रामपुर से उम्मीदवार नहीं उतारेंगी मायावती
इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया मुजफ्फरनगर से बुढाना बड़ौत मार्ग पूरी तरह से किसानों की भीड़ की वजह से बंद रही पंचायत में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने भी भारतीय किसान यूनियन के किसानों के हितों में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला दिल्ली से आए किसान नेता चौधरी युद्धवीर सिंह ने खाप इतिहास और भारतीय किसान यूनियन के इतिहास को लोगों को याद दिल आया।
जिसमें पोरिया खाप के डॉक्टर उदयवीर सिंह ने चौधरी टिकैत को गदा भेंट की। मंच से बोलते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली उन्होंने कहा कि सरकार जब तक अपनी पॉलिसी नहीं बताती तब तक ट्यूबवेलो पर बिजली के मीटर नहीं लगने दिया जाएंगे क्योंकि पहले सरकार को मीटर के बारे में अपनी पॉलिसी बतानी होगी कि वह हरियाणा की तर्ज पर या उत्तराखंड की तर्ज पर बिजली के बिल देने होंगे।
सरकार अगर अपनी पॉलिसी नहीं बताती तो किसी भी ट्यूबवेल पर कोई मीटर नहीं लगेगा। अगर जबरदस्ती मीटर लगाने का प्रयास सरकार करती है तो भारतीय किसान यूनियन घरों के मीटर उखाड़कर भी थानों में जमा कर देगी सरकार की गलत नीतियों का हर तरह से विरोध होगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने भी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।
Also Read : BJP Mission 2024 UP: योगी ने किया लोकसभा की 75 सीटें जीतने का दावा
उन्होंने कहा कि सरकार अगर किसानों के खिलाफ कोई भी गलत कदम उठाएगी तो उसका डटकर विरोध किया जाएगा चाहे उन्हें गोली ही क्यों ना खानी पड़े उन्होंने भावुक होकर कहा कि आरोप-प्रत्यारोप हम पर भी लगते हुए आए हैं कई बार हमने सोचा कि इन सब बातों को छोड़कर अपना काम करने में ही फायदा है मगर यह जो भीड़ है इस भीड़ को किसके सहारे छोड़ कर जाए जो यह लोग हम पर विश्वास करते हैं तो हम इन्हें किसके सहारे छोड़ें यही कारण है कि हम इन लोगों के लिए संघर्ष करेंगे और करते रहेंगे उन्होंने कहा कि संगठन तो और भी बहुत सारे बने हैं मगर संगठन बनने से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला नहीं।

