Rajya Sabha elections :यूपी से तीन लोगों को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस, उम्मीदवारों के नामों का एलान

उत्तर प्रदेशRajya Sabha elections :यूपी से तीन लोगों को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस, उम्मीदवारों...

Date:

कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने 10 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. यूपी से भले ही कांग्रेस पार्टी इस पोजीशन में नहीं कि वह किसी को भेज सके मगर इस लिस्ट में यूपी के तीन नेताओं के नाम ज़रूर शामिल हैं.  ये हैं राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी। इसके अलावा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, पार्टी महासचिव अजय माकन, बाग़ी गुट के विवेक तन्खा, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश और रणजीत रंजन शामिल हैं. 

Also Read : Rajya Sabha Elections : मेरठ के लक्ष्मीकांत वाजपेयी को राज्यसभा का टिकट, आखिरकार टूट ही गया वनवास

कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ राजीव शुक्ला और रणजीत रंजन को भेजेगी, हरियाणा से अजय माकन का नाम है, कर्नाटक से पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री जयराम रमेश के नाम की संस्तुति  हुई है, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा का नाम है, महाराष्ट्र से कांग्रेस पार्टी ने शायर इमरान प्रतापगढ़ी को उतारा है, राजस्थान से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी का नाम है और तमिलनाडु से पी चिदंबरम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. 

उत्तर प्रदेश से तीन उम्मीदवार बनाये जाने का मतलब कांग्रेस यूपी में ज़्यादा प्रतिनिधित्व देकर जनता में और पार्टी कार्यकर्ताओं में एक सकारात्मक सन्देश देना चाहती है. जहाँ तक शायर इमरान प्रतापगढ़ी की बात है तो उच्च सदन में कांग्रेस को एक तेज़ तर्रार वक्ता मिल जायेगा, वहीँ प्रमोद तिवारी को एक गंभीर नेता के रूप में राज्यसभा में पार्टी का पक्ष रखने का मौका मिलेगा। राजीव शुक्ला को शायद उनकी लॉयल्टी का इनाम मिला है.

Also Read : Jayant Is Necessary For SP: मुलायम की बेटे अखिलेश को सीख, पश्चिम में सपा के लिए जयंत हैं जरूरी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...