बुलंदशहर। आज रविवार को जिले के एक मदरसे में नौ साल के मासूम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोग भी मदरसे में एकत्र हो गए। मदरसे में छात्र की हत्या से आसपास आक्रोश फैल गया। लेकिन मामला जल्द ही खुल गया और हत्यारोपी भी मदरसे में पढ़ने वाला छात्र ही निकला। साथी छात्र ने ही 9 साल के मासूम छात्र की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदरसे में छात्र की हत्या से मदरसा की सुरक्षा व्यवस्था पर तमाम तरह की बातें उठ रही हैं। मदरसा में छात्र का खून से सना शव मिलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से मांग करने लगी। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया मासूम छात्र की हत्या उसके ही साथी ने की थी। आज रविवार को सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित एक मदरसा में देर रात नौ वर्षीय छात्र की साथी ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। मासूम छात्र की हत्या से मदरसे में और सनसनी फैल गई। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्यारोपित छात्र को हिरासत में लिया है।
Read also: UP Encounter: 24 घंटे के भीतर लगातार तीसरी मुठभेड़, एटीएम चोर के पैर में लगी गोली
मदरसे की छत पर नीमखेड़ा गांव के नौ साल के छात्र आले हसन का खून से सना हुआ शव रविवार को सुबह पड़ा मिला। आले हसन की हत्या मदरसे में पढ़ने वाले उसके ही एक साथी 14 साल के छात्र ने की। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात आले हसन को मदरसे की छत पर ले गया था। वहीं पर उसने आले हसन सिर व चेहरे को ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मदरसा में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपित 14 वर्षीय नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मृत छात्र के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या रंजिश के चलते की गई है।

