न किसान की न जवान, मोदी को चिंता है सिर्फ अपने तीन-चार पूंजीपति मित्रों की: राहुल

फीचर्डन किसान की न जवान, मोदी को चिंता है सिर्फ अपने तीन-चार...

Date:


न किसान की न जवान, मोदी को चिंता है सिर्फ अपने तीन-चार पूंजीपति मित्रों की: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्षा बजट को लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए सोमवार को फिर कहा कि उन्हें किसानों और जवानों में से किसी की चिंता नहीं है और वह सिर्फ अपने तीन-चार पूंजीपति मित्रों की मदद के लिए काम करते हैं।

रक्षा बजट कटौती पर घेरा
उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए बजट में कटौती कर न सिर्फ सैनिकों की अनदेखी की है बल्कि जिन सैनिकों ने अपनी जवानी देश सेवा के लिए लगाई है उनकी पेंशन में भी कटौती कर दी है।

राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, “बजट में सैनिकों के पेंशन में कटौती। ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान।”

सुरजेवाला का हमला
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अब तक आंदोलन कर रहे 210 किसान दम तोड़ चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री किसानों की मांग नहीं मानने की जिद पर अड़े हुए है।

निर्दयी प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा, “मोदी जी, देश के इतिहास में आप इकलौते निर्दयी प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज होने वाले हैं। दम तोड़ते संघर्षरत किसान भाईयों व उनके परिजनों के दर्द को यूं नज़र अंदाज करना आपकी फासीवादी मानसिकता दिखाता है। अब तक 210 किसान जान से हाथ धो बैठे हैं। ये राजहठ छोड़कर राजधर्म का पालन करिए।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...