इशांत शर्मा के 300 टेस्ट विकेट पूरे

स्पोर्ट्सइशांत शर्मा के 300 टेस्ट विकेट पूरे

Date:


इशांत शर्मा के 300 टेस्ट विकेट पूरे

चेन्नई: तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को बल्लेबाज डेनियल लॉरेंस का विकेट लेने के साथ ही 300 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए। वह भारत की तरफ से यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे तेज गेंदबाज भी बने।

इशांत ने अपने 98वें टेस्ट मैच में पहली पारी में दो विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या 299 पहुंचा दी थी। उन्होंने दूसरी पारी में एक विकेट लेते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। इशांत अब 300 विकेट लेने वाले भारत के दिग्गज गेंदबाजों अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), रविचंद्रन अश्विन (382) और जहीर खान (311) की श्रेणी में शामिल हो गए।

इशांत का टेस्ट में सबसे बेहतर प्रदर्शन 74 रन देकर 7 विकेट है। वह टेस्ट में 11 बार पांच और एक बार दस विकेट ले चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related