चुनाव बाद ममता बनर्जी भी बोलेंगी “जयश्री राम: अमित शाह

फीचर्डचुनाव बाद ममता बनर्जी भी बोलेंगी “जयश्री राम: अमित शाह

Date:


चुनाव बाद ममता बनर्जी भी बोलेंगी “जयश्री राम: अमित शाह

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कूचबिहार से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत की। इस दौरान शाह ने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पूछा कि यदि भारत में ‘जय श्री राम’ का नारा नहीं लगेगा तो क्या इसे पाकिस्तान में लगाया जाएगा। अमित शाह ने कहा, चुनाव खत्म होते-होते ममता बनर्जी भी जयश्रीराम बोलेंगी।

बंगाल को बदलने की परिवर्तन यात्रा
अमित शाह ने कहा कि मैं आज बंगाल की इस प्रचंड जन मानस के बीच ये कहने आया हूं कि ये परिवर्तन यात्रा किसी मुख्यमंत्री को बदलने की परिवर्तन यात्रा नहीं है, किसी नेता को हराकर दूसरे नेता को लाने का नहीं है, ये परिवर्तन यात्रा बंगाल की स्थिति में परिवर्तन करने की यात्रा है।

ममता बनर्जी पर वार
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि ममता दीदी, ये बंगाल का चुनाव इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है। आपके दंगा प्रमुख गुंड़ों के सामने मेरी भारतीय जनता पार्टी का बूथ प्रमुख लड़ाई लड़ने वाला है, बूथ का कार्यकर्ता लड़ने वाला है। ममता दीदी, ये लड़ाई आप जीत नहीं सकती क्योंकि बंगाल की जनता ने तय कर लिया है परिवर्तन करके ही रहेंगे।

विकास बनाम विनाश मॉडल
अमित शाह ने कहा कि इस बार नरेन्द्र मोदी जी के विकास के मॉडल और ममता जी के विनाश के मॉडल के बीच में चुनना है कि बंगाल क्या चाहता है। इस चुनाव में बंगाल में ऐसी सरकार बना दीजिए, जो नरेन्द्र मोदी जी के साथ रहकर राज्य का विकास करे। एक इंजन मोदी जी का, दूसरा इंजन बंगाल में भाजपा सरकार का। ये डबल इंजन बंगाल को बहुत आगे ले जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...