किसानों के राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन का पंजाब-हरियाणा में व्यापक असर

फीचर्डकिसानों के राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन का पंजाब-हरियाणा में व्यापक असर

Date:


किसानों के राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन का पंजाब-हरियाणा में व्यापक असर

नयी दिल्ली: केद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपने आंदोलन को और विस्तार देने के लिए गुरुवार को आहूत रेल रोको आंदोलन का मिला-जुला असर रहा।

पंजाब, हरियाणा में व्यापक असर
दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक आहूत रेल रोको आंदोलन का पंजाब और हरियाणा समेत कुछ राज्यों में व्यापक असर देखा गया जबकि बिहार और कई अन्य राज्यों में इसका मिला-जुला असर रहा। उत्तराखंड जैसे भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में आंदोलन बेअसर रहा।

ट्रैक पर दिया धरना
पंजाब की किसान यूनियनों ने अनेक स्थानों पर ट्रैक पर धरना देकर ट्रेन यातायात अवरूद्ध किया जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
इस आंदोलन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। रेल पटरी पर धरना दे रहे और प्रदर्शन कर रहे किसानों एवं उनके समर्थकों को विभिन्न स्थानों पर हिरासत में लिया गया लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

तीन महीने से चल रहा है आंदोलन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों को लेकर करीब तीन महीनों से देश की राजधानी दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर विरोध कर रहे किसान संगठनों ने आज चार घंटे एकदिवसीय देशव्यापी रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...