प्रयागराज में मिले 987 नये कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में मिले 987 नये कोरोना संक्रमित

Date:


प्रयागराज में मिले 987 नये कोरोना संक्रमित

19 कोरोना संक्रमितों की मौत ने कोरोना की दहशत को कायम रखा

प्रयागराज, जिला प्रयागराज में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में गुरुवार को कमी आयी और जिले मेें 987 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। कई दिनों बाद कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने से आज थोड़ी राहत मिली है। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आती जाये यही कामना जनपदवासियों से लेकर प्रशासन तक कर रहा है। हालांकि आज 19 कोरोना संक्रमितों की मौत ने कोरोना की दहशत को कायम रखा हुआ है।

गुरुवार को प्रयागराज में 987 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 67905 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 14161 हो गये हैं। आज 1808 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 53090 हो गया है। वहीं आज 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 654 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

पुलिस लाइन के जिम्नेजियम हाल में होम आइसोलेशन वार्ड तैयार

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस लाइन के जिम्नेजियम हाल में होम आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसमें पुलिसकर्मी या उसके परिवार के किसी व्यक्ति के संक्रमित होने पर उपचार के लिये यहां पर रखा जा सकता है। यहां पर कोरोना मरीज को डाक्टर्स, बेड आदि के साथ आॅक्सीजन की सुविधा दिलाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इससे कोरोना संक्रमित होने वाले पुुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को बेहद राहत मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...