अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की 8 नई उड़ाने शुरू, योगी ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेशअयोध्या के लिए स्पाइसजेट की 8 नई उड़ाने शुरू, योगी ने दिखाई...

Date:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश देश में तेजी के साथ उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है। प्रदेश को बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी प्राप्त हुई है। आज प्रदेश को उत्तर, दक्षिण, पूर्व तथा पश्चिम से जोड़ने के लिए स्पाइसजेट एयरलाइंस द्वारा अपनी 08 नई उड़ान सेवाओं का शुभारंभ कर भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या को हवाई सेवा द्वारा दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुम्बई तथा बेंगलुरु रूट से जोड़ा जा रहा है। इनमें से बेंगलुरु को छोड़कर शेष सभी हवाई सेवाएं आज से प्रारम्भ होंगी। दिल्ली, अहमदाबाद, मुम्बई, कोलकाता तथा बेंगलुरु के लिए अयोध्या से वायु सेवा सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर अयोध्या से दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुम्बई, बेंगलुरु के बीच स्पाइसजेट की सीधी हवाई सेवा को हरी झण्डी दिखाकर वायु सेवा का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी की कनेक्टिविटी देश के महत्वपूर्ण नगरों के साथ होना अयोध्या के बेहतर भविष्य व पर्यटन क्षेत्र में सम्भावनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करता है। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बेहतर कदम उठाए गए हैं।

इस मौके पर स्पाइसजेट के चेयरमैन और सी0एम0डी0 अजय सिंह ने कहा कि अयोध्या की वायु सेवाएं हमारे लिए अभिनन्दनीय हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की वायु सेवाओं को इसी प्रकार मजबूत बनाने में स्पाइसजेट लिमिटेड को योगदान देना होगा। आज से प्रारम्भ होने वाली सभी फ्लाइटें यात्रियों से पूरी भरी हुई हैं। प्रदेश में अयोध्या के साथ-साथ प्रत्येक एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइटें इसी प्रकार पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई दिखाई देंगी। प्रदेश के प्रत्येक एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों प्रकार के टूरिस्ट और निवेशक मिलेंगे जो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वायु सेवा का उपयोग करना चाहते हैं। राज्य सरकार इस मामले में अपना भरपूर सहयोग करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related