Big Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्राॅली पलटने से आठ की मौत 40 से अधिक घायल

उत्तराखंडBig Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्राॅली पलटने से आठ की मौत 40...

Date:

किच्छा। उत्तराखंड में आज रविवार फिर से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा किच्छा के पास हुआ। जहां पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनकाे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहं किच्छा हादसे में घायलों और मृतको को मुख्यमंत्री धामी ने आर्थिक मदद की घोषणा भी की है। वहीं इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।  ऊधम सिंह नगर जिले के पास हुए हादसे की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आंखों के सामने शव देख परिजन बिलख उठे। मौके पर पुलिस-जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव के करीब 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जाता है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में प्रत्येक रविवार गुरु ग्रंथ साहिब पाठ और लंगर का आयोजन किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु गांव से चले थे।

Read also: Supertech Twin Towers: सुपरटेक ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण पर भाजपा-सपा में तकरार

सिरसा चौकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना इलाके में आती है। चौकी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त भी हो गई। आज रविवार हुए हादसे में सड़क के आसपास घायल लोग बिखरे हुए पडे़ थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया। घटना में आठ लोगों के मरने की पुष्टि हुई। जबकि पुलिस अधिकारी घटना के बारे में कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं। घायलों की मदद के लिए सूचना के बाद ऊधम सिंह नगर के पुलभट्ठा थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related