Independence Day 2023: इस बार भारतीय स्वतंत्रता दिवस कई मायनों में खास होगा। 15 अगस्त 2023 को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में इस बार 5000 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि देश के सभी राज्यों से इस बार 72 दंपत्तियों को बुलाया गया है। इस हिसाब से करीब 5600 दंपती लाल किले पर आयोजित होने वाली स्वतंत्रता समारोह 2023 में मेहमान के रूप में शामिल होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पर्व पर दंपतियों को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी दंपतियों से सवाल पूछ सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस पर लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों से 72-72 दंपतियों को एनजीओ के माध्यम से दिल्ली में बुलाया है। बताया जा रहा है कि इस हिसाब से करीब 5,600 दंपती लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे। पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश भर से इतनी बड़ी संख्या में दंपतियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में बुलाया है। यह बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम में उपस्थित दंपतियों से सवाल पूछेंगे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया इस साल 15 अगस्त समारोह में शामिल विशेष अतिथि व लोगों की संख्या दोगुने से अधिक कर दी गई है।
पिछले साल जहां समारोह में 12 हजार लोग शामिल थे। वहीं इस बार 26 हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनमें विशेष अतिथि के अलावा स्कूली बच्चे व राज्यों से बुलाई दंपती शामिल होंगे। एक एंक्लोजर के दो हिस्से किए हैं। इस हिस्से में स्कूली बच्चों को बैठाया जाएगा। दूसरी में राज्यों से आए दंपती बैठेंगे।
आतंकी हमले का कोई इनपुट नहीं
लाल किले की सुरक्षा संभाल रहे दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता समारोह को लेकर आतंकी हमले के इनपुट नहीं हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बार लाल किले की दीवारों पर लोहे की पाइप लगाए जा रहे हैं। ये पाइफ 30 फीट ऊंचे हैं। इस पाइप पर भारत का नक्शा बनाया जा रहा है। भारत का नक्शा बनाने के लिए कलाकारों को विशेष रूप से बाहर से बुलाया गया है।
पीएम-किसान लाभार्थियों सहित 1,800 विशेष अतिथि शामिल
सरकार ने 15 अगस्त 2023 को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने के लिए पीएम-किसान योजना के लाभार्थियों सहित करीब 1,800 विशेष अतिथियों को बुलाया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर, ‘वाइब्रेंट विलेज’ सरपंचों, शिक्षकों, किसानों, नर्सों, सेंट्रल विस्टा परियोजना, मछुआरों के निर्माण में शामिल मजदूरों और खादी श्रमिकों को आमंत्रित किया है।

