Earthquake: न्यूजीलैंड में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं

इंटरनेशनलEarthquake: न्यूजीलैंड में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं

Date:

नई दिल्ली। आज न्यूजीलैंड में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप प्रशांत महासागर के एक दूरस्थ हिस्से में सोमवार के समय आया। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी जानमाल का समाचार नहीं है। भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई जा रही है। हालांकि अभी सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप से करीब 900 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केर्माडेक द्वीप के पास 49 किलोमीटर की गहराई पर आया।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, भूकंप से हवाई और प्रशांत क्षेत्र को कोई खतरा नहीं है। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में बताया कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि भूकंप फिर न्यूजीलैंड को प्रभावित कर सकता है या नहीं। लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में रविवार दोपहर को भी 3.6 तीव्रता के मामूली भूकंप के कुछ झटके महसूस किए गए थे। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी भूकंप तबाही मचा चुका है। भारत में भी पिछले तीन महीने में भूकंप के कई झटके लग चुके हैं। भू वैज्ञानिकों ने भूकंप को लेकर चेतावनी जारी की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related