अग्निपथ भर्ती योजना: सात जिलों के 63360 युवाओं ने कराया पंजीकरण, वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र लाना जरूरी

उत्तराखंडअग्निपथ भर्ती योजना: सात जिलों के 63360 युवाओं ने कराया पंजीकरण, वैक्सीनेशन...

Date:

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आगामी 19 अगस्त से प्रदेश की पहली अग्निपथ भर्ती योजना की शुरूआत की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से भर्ती को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए है। डीएम ने बताया कि भर्ती होने के लिए आने वाले युवाओं को कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र लाना जरूरी है।  सेना भर्ती अधिकारी कर्नल मुनीष शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें डीएम डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने लोनिवि दुगड्डा अधिशासी अभियंता को चिह्नित स्थानों पर बैरिकेडिंग और पार्किंग एरिया पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस की तैनाती से संबंधित सूची उपलब्ध कराने, शिक्षा विभाग को भर्ती में आने वाले युवाओं के प्रमाणपत्रों की जांच करने, ऊर्जा निगम को सुचारू बिजली सप्लाई रखने के निर्देश दिए।

Read also: NASA के न्यू मून प्रोग्राम आर्टेमिस का हिस्सा बनेगा उत्तराखंड का लाल अमित

डीएम ने कहा कि भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र भर्ती स्थल पर दिखाना जरूरी होगा। भर्ती स्थल पर प्लास्टिक का उपयोग पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। शहर में जो पशु स्वामी पशुओं को छोड़ता है तो उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। जिस होटल में रेट लिस्ट चस्पा नहीं मिलेगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अग्निपथ भर्ती के लिए 63,360 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भर्ती के लिए देहरादून के 9148,चमोली जिले के 9306, पौड़ी गढ़वाल के 16330, हरिद्वार के 6812, टिहरी गढ़वाल के 9784, रुद्रप्रयाग के 6357 और उत्तरकाशी जिले के 5623 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related