देहरादून में सर्वाधिक 2580 नए कोरोना मरीज मिले
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। रविवार को उत्तराखंड में 5606 नये कोरोना मरीज मिले। वहीं आज 71 लोगों की जान कोरोना संक्रमण के कारण चली गयी। वहीं राजधानी देहरादून में कोराना संक्रमण कहर बरपा रहा है और रविवार को देहरादून में सर्वाधिक 2580 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार रविवार को राज्य में 5606 नए मामले आए, जबकि कोरोना संक्रमित 71 मरीजों की मौत हो गई। देहरादून में सबसे ज्यादा 2580 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं हरिद्वार में 628, ऊधमङ्क्षसह नगर में 567 व नैनीताल में 436, टिहरी गढ़वाल में 248, पौड़ी गढ़वाल में 234, चमोली में 223, रुद्रप्रयाग में 186, चंपावत में 173, उत्तरकाशी में 126, पिथौरागढ़ में 94, अल्मोड़ा में 77 व बागेश्वर में 34 नए मामले आए हैैं। प्रदेश में संक्रमण की दर अब 4.99 प्रतिशत हो गई है।
कोविड कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गयी
उत्तराखंड सरकार ने बुधवार 06 मई तक के लिए राज्य में कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें भी सोमवार दोपहर 12 बजे बजे के बाद से बंद रहेंगी। दवाओं की दुकानें व पेट्रोल पंपों को इससे छूट रहेगी। राज्य के सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के साथ ही छावनी परिषदों में कोविड कर्फ्यू तीन दिन के लिए बढ़ाया गया। आवश्यक सेवाओं में शामिल दुकानें भी दोपहर 12 बजे बाद बंद हो जाएंगी। अभी तक दोपहर दो बजे तक इन्हें खोलने की छूट दी गई थी। दवा की दुकानों के साथ ही पेट्रोल पंप, शादी में जाने वालें लोगों व बाहर से आने वाले लोगों को गतंव्य तक पहुंचने में छूट रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया है कोविड कर्फ्यू के दौरान बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए।

