PM मोदी ने ममता को दी बधाई

उत्तराखंडPM मोदी ने ममता को दी बधाई

Date:


PM मोदी ने ममता को दी बधाई

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बंगाल में जीत के लिए ममता दीदी को बधाई. केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कोरोना महामारी को दूर करने के लिए बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देना जारी रखेगा.

पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों को सराहा
पीएम मोदी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया. बंगाल में पहले की तुलना में बीजेपी की मौजूदगी में काफी इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता की सेवा करती रहेगी. मैं चुनावों में पार्टी वर्कर्स के अथक प्रयास के लिए सभी की सराहना करता हूं.

गन्दी राजनीति हार गयी
इससे पहले मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने गंदी राजनीति की. वह चुनाव हार गई. हमें इन चुनावों में चुनाव आयोग के डर का सामना करना पड़ा. ममता बनर्जी ने पार्टी समर्थकों से कहा कि यह बंगाल की जीत है, बंगाल के लोगों की जीत है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related