Uttarakhand News: Stone Crusher को लेकर चली 50 राउंड गोलियां, एक की मौत तीन घायल

न्यूज़Uttarakhand News: Stone Crusher को लेकर चली 50 राउंड गोलियां, एक की...

Date:

देहरादून। स्टोन क्रशन ठेका विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ा गोलियों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बाजपुर ब्लॉक के स्टोन क्रशन ठेके को लेकर हुई। स्टोन क्रशर लेनदेन के विवाद में देर रात बाजपुर ब्लॉक उपप्रमुख तजिंदर सिंह और हल्द्वानी-बाजपुर बस यूनियन अध्यक्ष नेत्रपाल शर्मा के समर्थक आमने-सामने हथियार लेकर आ गए।

देर रात दोनों के समर्थकों ने पिपलिया गांव में एक दूसरे पर करीब 50 राउंड गोलियां चलाई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि उप प्रमुख तजिंदर सिंह सहित एक पक्ष के तीन लोग घायल हैं। सभी घायलों को हायर सेंटर भर्ती कराया गया है।

Read also:  धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, एक महीने में 12 सौ से अधिक आग की घटनाएं

तजिंदर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का और शर्मा पक्ष की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें एक पक्ष ने एक को और दूसरे पक्ष से चार आरोपी नामजद किए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना रात 12 बजे के बाद की है।

जब दोनों ही पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और गोलियां चलाई। पैसे के विवाद में दोनों ओर से हथियार निकले और ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...