Site icon Buziness Bytes Hindi

Greece Train Collision: दो ट्रेन टकराने से 50 की मौत, 100 से अधिक घायल

Greece Train Collision

नई दिल्ली। ग्रीस में दो ट्रेनें टकरा गईं। घटना में अब तक 50 लोगों के मौत की जानकारी है। जबकि 100 से अधिक घायल हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा ग्रीक शहर थेसालोनिकी और लारिसा के बीच हुआ।


मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, देर रात पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था, जिसके चलते कई बोगियां पटरी से उतर गईं है। तीन बोगियों में आग लग गई। पैसेंजर ट्रेन में सवार बड़ी संख्या में यात्री हादसे का शिकार हो गए। अब तक 25 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। इनमें 30 से अधिक की हालत गंभीर है।


वीडियो हुए वायरल

ग्रीस की राजधानी एथेंस से लगभग 300 किमी दूर उत्तर में टेम्पी के पास घटना के बाद के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि किस तरह से राहत-बचाव कार्य जारी है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, ‘कई डिब्बे पटरी से उतर गए। तीन बोगियों में भयानक आग लग गई।’ दमकल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है। कम से कम 85 घायल हैं।

Exit mobile version