नई दिल्ली। महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया में आज सुबह हुए भीषण ट्रेन में 50 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। जिनमें से 20 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गोंदिया में भगत की कोठी ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई है। जिसके बाद ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। ट्रेन रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान भगत की कोठी ट्रेन की मालगाड़ी के साथ गोंदिया शहर के पास टक्कर हुई। इसमें ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसमें 50 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा देर रात करीब ढाई बजे हुआं। हादसा मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी के बीच सिगनल न मिलने के कारण हुआ। राहत की बात ये है कि अभी तक किसी यात्री के मौत की सूचना नहीं है। हादसे का शिकार ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी।
घटना में घायल यात्रियों को गोंदिया जिले के अस्पतालों में ले जाया गया है। घटना मध्य रात्रि के दौरान हुई। दोनों ट्रेनें एक दिशा की ओर से यानी नागपुर की ओर जा रही थी। भगत की कोठी ट्रेन ग्रीन सिगनल मिलने के बाद आग जा रही थी। लेकिन गोंदिया शहर से पहले मालगाड़ी को सिगनल नहीं मिला। जिसके चलते वह पटरी पर खड़ी थी। इसकी वजह से भगत की कोठी ट्रेन उससे पीछे से जा टकराई और हादसा हो गया। बता दें कि इससे पहले तीन अप्रैल को नासिक में रेल हादसा हुआ था। महाराष्ट्र के नासिक के पास हुए इस हादसे में जयनगर एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। डाउन लाइन पर नासिक के पास लाहवित और देवलाली के बीच ट्रेन नंबर 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस उतरे थे।

