Accident in Doda: डोडा में 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत 20 घायल

नेशनलAccident in Doda: डोडा में 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस,...

Date:

Accident in Doda: जम्मू संभाग के डोडा में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 20 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जम्मू संभाग के डोडा जिला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब डोडा जिले के बग्गर इलाके के त्रांगल में बस अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे का पता चलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। हादसे में घायलों में दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया है। लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बस में 56 लोग सवार थे। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास बस अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई।

ओवरटेक के चलते हादसा

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी। सभी बसों के ड्राइवर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे। जिसके चलते ये बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद, PM जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख प्रकट किया है।
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना के कारण जिंदगियों के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ है। स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...