35 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

उत्तराखंड35 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Date:


35 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार कुुंभ मेले में शाही स्नान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर आज हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ में 35 लाख श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई। लगाई। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में सभी 13 अखाड़ों के संतों ने शाही स्नान किया। वहीं गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

हरिद्वार में शाही स्नान के लिये हर की पैड़ी ओर जाते अखाड़ों के शाही जुलूस को देखने के लिये लोग रास्ते में भीड़ लगाये खड़े थे। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ हाथों में डमरू, त्रिशूल, गदा और ध्वज थामे संत अदभुत नजारा पेश कर रहे थे। मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के घाटों 35 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। उन्होंने कहा कि अब 14 अप्रैल के स्नान को लेकर तैयारी करनी है। डीजीपी अशोक कुमार, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, मेला अधिकारी दीपक रावत अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी क्षेत्र का जायजा लेते रहे।

हालांकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के आगे कोविड गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करा पाना बेमानी था। गौरतलब है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जूना और श्री निरंजनी अखाड़े के संत भी संक्रमित मिले हैं। आज हुए शाही स्नान पर अनेक संत कोरोना पाॅजीटिव होने के कारण स्नान नहीं कर पाये। अखाड़ों के शाही जुलूस के दौरान अधिकांश संतों ने मास्क नहीं पहना था। वहीं भारी भीड़ के कारण उन्हें रोकने-टोकने की हिम्मत भी किसी में नहीं थी।

अखाड़ों में नहीं हुई संतों की कोरोना जांच

हरिद्वार में अनेक अखाड़ों के संतों के कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने के बाद स्वास्थ विभाग कोरोना जांच अभियान चला रहा है। मगर सोमवार को अखाडों में स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच नहीं कर पाया। दरअसल अखाडों के शाही स्नान के चलते सभी ने अब दो दिन तक जांच कराने से इनकार कर दिया। हालांकि अखाडों ने कोरोना की जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है लेकिन उन्होंने 14 अप्रैल के बाद ही जांच कराने की बात कही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...