UP Chunav 2022: प्रदेश में अब तक 32 लाख लोगों को सीआरपीसी के तहत बैन किया गया

विधानसभा चुनावUP Chunav 2022: प्रदेश में अब तक 32 लाख लोगों को सीआरपीसी...

Date:


UP Chunav 2022: प्रदेश में अब तक 32 लाख लोगों को सीआरपीसी के तहत बैन किया गया

लखनऊ। Uttar Pradesh Assembly Election| सातवें और अंतिम चरण के चुनाव (seventh phase of elction) से पहले तक उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग सख्त रुख अपना रहा है। 6 मार्च की देर शाम तक लोगों पाबंदी लगाने का काम जारी रहा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक 3297746 लोगों को सीआरपीसी के तहत पाबंद किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक और निजी स्थानों से एक करोड़ 36 लाख 78 हजार 880 प्रचार सामग्री हटाई गई है। इसमें सार्वजनिक स्थलों से एक करोड़ 3 लाख 35 हजार 314 और निजी स्थानों से 33 लाख 45 हजार 566 प्रचार सामग्री हटाई गई है।

Read also- एक करोड़ से ज्यादा प्रचार समाग्री हुई जब्त, 8,88,166 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराए गए

896069 लाइसेंसी हथियार जमा कराए गए हैं। 6 मार्च की देर शाम तक हथियार जमा कराने का क्रम जारी रहा। रविवार को 57 लाइसेंसी हथियार पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से जमा कराए गए। इसके अलावा अब तक 631 लाइसेंस जब्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक 2080 लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। वही पहले चरण से लेकर सातवें चरण तक 2096 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें 6 मार्च को 33 मुकदमे दर्ज हुए हैं।

अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस विभाग ने भी अपने आज तक पर बड़ी कार्रवाई की है। इसमें 10195 हथियार, 10548 कारतूस, 232 विस्फोटक और 332 बम पकड़े गए हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापा मारकर 186 शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्रियों सीज किया है।

Read also- उत्तर प्रदेश चुनाव : 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सोमवार को

103 करोड़ कैश पकड़ा

प्रदेश में कैश को लेकर भी शक्ति बरकरार है। 6 मार्च की शाम तक 103 . 5 2 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 500000 से ज्यादा की बरामदगी की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि आबकारी और पुलिस विभाग के संयुक्त पहल से ₹61 करोड़ की दारू पकड़ी गई है। वही 47. 07 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के ड्रग्स पकड़े गए है। इसका कुल वजन 17576 किलोग्राम है। इसके अलावा 392 किलोग्राम की बहुमूल्य धातुएं पकड़ी गई हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 40. 46 करोड़ रुपए है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...