लखनऊ। UP Polls 2022| उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के आखिरी चरण यानी सातवें चरण (seventh phase) के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस चरण में प्रदेश के 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान होना है। मतदान कल सोमवार को सुबह 7 बजे से शुरू होगा। विधानसभा चुनाव का पहला चरण गत 10 फरवरी को शुरू हुआ था। उसके बाद से सभी चरणों के मतदान का पड़ाव पार होते हुए अब आखिरी चरण यानी कल सोमवार को वोट के बाद समाप्त हो जाएगा। सातवें चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर प्रात: सात बजे से मतदान शुरू होगा जो कि शाम 6 बजे तक चलेगा। नक्सल प्रभावित सोनभद्र और चंदौली के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय बदला गया है। नक्सल प्रभावित इन क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम को 4 बजे तक रहेगा।
प्रदेश में सोमवार को अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान के तहत वोट डाले जाएंगे। इस चरण में नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर 613 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2:06 करोड मतदाता करेंगे। इन जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। वाराणसी (Varanasi) के अलावा सोनभद्र,गाजीपुर,मऊ, भदोही, आजमगढ़,मिरजापुर और चंदौली जिलों में वोट डाले जाएंगे। सातवें चरण के बाद चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसके बाद सभी को परिणाम का इंतजार रहेगा। चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे।
इस सातवें चरण में प्रदेश सरकार के सात मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला होना है। इन सात मंत्रियों में तीन वाराणसी से हैं। इन सभी मंत्रियों को चुनाव जिताने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) तक ने पूरी ताकत झोंक दी है।

