मौसम चाहे कोई हो, चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैरों की त्वचा रूखी और बेजान हो ही जाती है। ज्यादातर लोग चेहरे, गर्दन और हाथों तक ही सफाई का ध्यान देते है , लेकिन पैरों की स्किन की देखभाल करना भी जरुरी है | तो पैरों की स्किन को हाइड्रेटेड और मॉयस्चराइज़ करना चाहते है तो ये 3 तरह के स्क्रब्स अपनाए, ये घर में आसानी से बन जाएंगे | इन स्क्रब्स का इस्तेमाल करने से पैर चमकने लगेंगे और एड़ियां मुलायम रहेंगी।
Read also: Skin Care Tips: पिंपल्स के निशान को हटाना चाहते है तो ये रहे घरेलू नुस्खे
पेडिक्योर 3 स्क्रब्स:
एक बोल में 1 कप शहद, 1/2 कप एप्सम सॉल्ट, 1 कप ब्रीयूड कॉफी, 2-3 बूंदें एसेंशियल ऑयल मिलाएं। फिर टब में गर्म पानी लें और उसमे ये मिक्सचर मिला दे | तकरीबन 10 मिनट तक पैरों को डुबोए रखें और प्यूबिक स्टोन से हलके हाथों से रगड़ें। अब बस साफ पानी से धो दें और मॉयस्चराइज़र लगा ले |
एक बोल में 3 नींबू का रस, 1/2 कप दूध, 3 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल मिलाएं। टब में गर्म पानी डाले और सामग्री मिला दे, कुछ देर के लिए पैरों को डुबोएं और फोम स्पॉन्ज से साफ करें। अब साफ पानी से धो दें और मॉयस्चराइज़र लगा ले |
Read also: Skin care tips: जाने सदाबहार के फूलों से कैसे पाएं एवरग्रीन खूबसूरती
एक बोल में 4 कैमोमाइल टी-बैग, 1/2 कप ड्राइड पार्सले, 4 बूदें एसेंशियल ऑयल मिलाएं। टब में गर्म पानी डालें और मिश्रण मिलाएं। फिर 10 मिनट तक पैरों को डुबोएं और उनको स्पॉन्ज से साफ करें। अब पानी से धो दें और मॉयस्चराइज़र लगा ले |
ध्यान दे: स्क्रबिंग करते समय तेजी से न रगड़ें वरना जलन और रैशेज हो सकते है |

